घाटमपुर: कर्चुलीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टपार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र के कर्चुलीपुर गांव के बाहर आम के पेड़ में साड़ी के सहारे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने युवक के शव को फाँसी के फंदे लटका देखा तो परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।