बरसात में सड़क बनी दलदल, स्कूल जाना बना बड़ी चुनौती
Description
सतना जिले के अमरपाटन जनपद के पोड़ी कला गांव में बरसात के बाद सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कीचड़ से भरे रास्तों के कारण ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं और रोज़मर्रा आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह लोग फिसलते हुए किसी तरह अपना सफर पूरा कर रहे हैं। यह केवल एक गांव की तस्वीर नहीं, बल्कि रीवा और सतना संभाग के कई ग्रामीण इलाकों की हकीकत है। क्या ऐसे हालात में विकास के दावे ज़मीनी स्तर पर दिखाई देते हैं? आप अपने गांव की सड़क की स्थिति हमें कमेंट या वीडियो के माध्यम से भेज सकते हैं।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Satna #Amarpatan #PodiKala #GroundReport RuralRoad