कटघोरा: थाने के अंदर चोरी, बांकीमोगरा पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती, जब्त ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान पार
Katghora, Korba | Jul 12, 2026 कोरबा जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसका एक हैरान कर देने वाला मामला बांकीमोगरा थाना से सामने आया है। यहां चोरों ने सीधे पुलिस को चुनौती देते हुए थाना परिसर में खड़ी एक जब्त 18 चक्का ट्रेलर को ही निशाना बना डाला।