बीरपुर: नौलागढ़ के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 20 बाइकों की तलाशी ली
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर थाना क्षेत्र के वीवीएस पथ पर नौलागढ़ के समीप नौला पिकेट पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर गहन जांच की गई।वाहन जांच अभियान का नेतृत्व नौला पिकेट प्रभारी राम गुलाम राम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब 20 बाइकों की जांच की गई।