मेरठ: शास्त्री नगर में बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटी ₹30 हजार की नकदी व अन्य सामान, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके शास्त्रीनगर में तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे दिया। तीनो बदमाश शास्त्रीनगर स्थित एक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को बंधक बनाकर नगदी लूट ली। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की, और लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए ।