मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में एक शख्स ने बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर UP पुलिस के सिपाही पर ₹50 हजार की ठगी का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार निवासी आशीष शर्मा ने बताया की,यूपी पुलिस के सिपाही नीरज कुमार ने उनसे करीब 6 महीने पहले बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हज़ार रुपये लिए थे।आशीष शर्मा कहना है। ना तो यूपी पुलिस के सिपाही नीरज कुमार ने पैसे वापस करें और ना ही उनकी बिजली विभाग में नौकरी लगवाई।अब आशीष शर्मा ने थाना मेडिकल पुलिस से शिकायत की है।