सेन्हा: झालजमीरा में पारंपरिक बिशु सेंदरा कार्यक्रम आयोजित, 34 पड़हा के लोगों ने संस्कृति और सामाजिक एकता पर किया मंथन
सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा स्थित जामुन डीपा टाना टोली में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जिला राजी पड़हा व्यवस्था लोहरदगा के बैनर तले पारंपरिक बिशु सेंदरा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 34 पड़हा से बड़ी संख्या में पाहन, पुजार, महतो, गौरव, जेठरैयत, पारंपरिक अगुवा एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।