शाहबाद: कस्बा थाना हाईवे पर बडोरा से पैदल अयोध्या जा रहे यात्री का हिंदू संगठनों ने किया स्वागत
Shahbad, Baran | Aug 11, 2024 कस्बाथाना हाईवे पर तहसील अटरू से पैदल अयोध्या धाम यात्रा के लिए निकले कौशल सुमन निवासी बडोरा तहसील अटरू का हिंदू संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। कौशल सुमन ने बताया की वो सबसे पहले बागेश्वर, चित्रकूट यात्रा होते हुए पैदल ही अयोध्या धाम पहुँचेंगे अभी तक उनकी 160 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो गई है। साथ हिंदू संगठनों ने मंगल यात्रा की कामना की है।