शाहबाद: सिलोरा निवासी गर्भवती की समय पर अस्पताल न पहुंचने से हुई मौत, भैसासुर नदी के तेज उफान पर होने से 6 घंटे करना पड़ा इंतजार
Shahbad, Baran | Aug 13, 2024 सिलोरा निवासी एक गर्भवती महिला की समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उसे केलवाड़ा लेकर आ रहे थे। इस दौरान भैसासुर नदी तेज उफान पर होने से करीब 6 घंटे पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। थोड़ा पानी कम होने पर ग्रामीणों की मदद से परिजन ट्रैक्टर से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से बारां रेफर किया लेकिन उसकी मौत हो गई।