अर्की: राजकीय महाविद्यालय अर्की में बुधवार को नए पात्र मतदाताओं के लिए पंजीकरण शिविर का किया गया आयोजन
Arki, Solan | Mar 13, 2024 राजकीय महाविद्यालय अर्की में आज बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सुनीता शर्मा के दिशा निर्देशन में पंजीकरण से वंचित रह गए नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को ईएलसी क्लब द्वारा पंजीकृत करवाया गया। वहीं इसके साथ उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी भी दी गई ।