अर्की: सीपीएस संजय अवस्थी 14 मार्च को होंगे अर्की विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, लोगों की सुनेंगे जन समस्याएं
Arki, Solan | Mar 13, 2024 14 मार्च को सीपीएस संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि संजय अवस्थी 14 मार्च को दोपहर 1 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दधोगी में कडयाह स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। वहीं इसके बाद लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे ।