गोपालगंज: मानिकपुर रोड पर नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच में एक बोलेरो से 95 लीटर शराब बरामद की, एक तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड से नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 95 लीटर शराब बरामद किया है।वहीं पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान यह कार्यवाही की है।इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।