सागर नगर: गुंडे-बदमाशों पर कसा पुलिस का शिकंजा, सीएसपी ने कोतवाली मोती नगर में पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
शुक्रवार रात शहर में गुंडे-बदमाशों और कटरबाजों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। सीएसपी ललित कश्यप के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल और मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की संयुक्त टीम ने इटवारी क्षेत्र में सघन कार्रवाई की। रात 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के तहत विजय टॉकीज चौराहे से रामबाग मंदिर तक पैदल मार्च निकालकर कार्यवाही की।