लखीमपुर: पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान तेज किया, 50 लीटर शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।