सतना के धवारी में जेवर साफ करने आए ठग ने सोने की अंगूठी और चैन की चोरी की, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
धवारी में जेवर साफ करने आए ठग ने एक घर से दिन दहाड़े सोने की अंगूठी एवम चैन पार कर दिया है,जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है,पीड़ित व्यक्ति धर्मेंद्र यादव बताया जा रहा है,पीड़ित ने बताया कि शनिवार की दोपहर एक युवक उसके घर आया और जेवर साफ करने के बहाने चकमा देकर उसकी चैन और अंगूठी लेकर नौ दो ग्यारह हो गया जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।