मुज़फ्फरनगर: बारिश में डूबा 45 हजार का मोबाइल, विधायक पंकज मलिक ने दिया नया फोन, लौट आई विशाल के चेहरे पर मुस्कान
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर बारिश के दौरान जलभराव में डिलीवरी बॉय विशाल का 45 हजार रुपये का मोबाइल पानी में डूब गया। किस्तों पर लिए फोन की अभी तीन ही किस्तें जमा हुई थीं। मोबाइल तलाशते-तलाशते विशाल भावुक हो गया था। परेशानी की जानकारी मिलने पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने विशाल को बुलाकर नया मोबाइल भेंट किया। फोन मिलते ही विशाल के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।