रजौली: शौचालय प्रोत्साहन राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप
Rajauli, Nawada | Jul 10, 2026 रजौली: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण में अनियमितता का आरोप लगा है। राजद प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार ने प्रखंड समन्वयक सतीश कुमार पर नियमों की अनदेखी कर कथित रूप से अपात्र एवं दोबारा लाभुकों को राशि भुगतान करने का आरोप लगाया है।