कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगर पंचायत कार्यालय पर जनता दरबार में सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस दरबार में उन्होंने नगर वासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया।