कोडरमा: कोडरमा कोर्ट ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई
शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म (यौन शोषण) किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार चौधरी की अदालत ने आरोपी मोहम्मद शोएब, 24 वर्ष, पिता मोहम्मद रफीक, ग्राम- चेचाई, थाना- कोडरमा, जिला- कोडरमा निवासी को 376 आईपीसी के तहत तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई.