कोडरमा: उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित निर्वाचन शाखा एवं पंचायत विभाग का किया निरीक्षण
कोडरमा उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा आज समाहरणालय स्थित निर्वाचन शाखा एवं पंचायत विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी कागजातों का सुव्यवस्थित ढंग से संधारण किया जाए।