कोडरमा: राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी अभियान: झुमरीतिलैया में छापेमारी, शराब और गांजा बरामद
झारखंड सरकार के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार दिनांक 24 जून 2025 को देर रात अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद् झुमरी तिलैया क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन जैसे मामलों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।