संडीला: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए दिया ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सोनी ने नगर क्षेत्र का मुख्य मार्ग जर्जर को सही कराए जाने को लेकर नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन दिया है।दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सण्डीला नगर का मुख्य मार्ग काफी महीने से जर्जर हालात में हैं, जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसमें आये दिन हादसे होते रहते हैं।