कटकमदाग: चरही-घाटो मार्ग से हथियार के साथ चोरी के तीन आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में आभूषण बरामद
हजारीबाग चरही थाना के पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार सहित धर दबोचा है । अपराधियों के घरों से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किया गया है। बरामद सभी आभूषण कुज्जू थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी वकील अंसारी पिता कयूम अंसारी की बताई जा रही है। घटना के संबंध में चरही थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।