कटकमदाग: बेस पंचायत स्थित बाजार टांड में महा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत स्थित बाजार टांड में आज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से महा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता हर्ष अजमेरा शामिल हुए, आयोजक मंडली के द्वारा हर्ष अजमेरा को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।