कटकमदाग: जल सहिया संघ ने हजारीबाग पहुंचकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का जताया आभार
बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का जलसहिया संघ ने आभार व्यक्त किया। दिन बृहस्पतिवार को पूरे जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से आए जलसहिया दीदियों ने विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पहुंचकर गुलदस्ता भेंट करके व रंग अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जल सहियाओ ने विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला से लाद दिया ।