कटकमदाग: सांसद मनीष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल, चार प्रखंडों के करीब 56 टीमों ने लिया भाग, रजिस्ट्रेशन है जारी
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों में सांसद खेल महोत्सव- 2024 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू प्रखंड स्थित रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, दारू का विराट शुरुआत हुआ।