शाजापुर: दीपावली की पड़मा पर मक्सी में गुर्जर समाज ने पूर्वजों का तर्पण कर सालों पुरानी अनूठी परंपरा निभाई
शाजापुर जिले में गुर्जर समाज की ओर से पिछले कई सालों से एक अनूठी परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है, जिसके अनुसार दिपावली की पड़वा पर गुर्जर समाज के लोग एकत्रित होकर अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। शनिवार को 11:00 करीब पड़वा के दिन जिले के मक्सी में गुर्जर समाज के लोगों ने नगर के पास स्थित तालाब पर जाकर सामूहिक तर्पण किया।