शाजापुर: शाजापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 100 एफआरबी टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया
शाजापुर के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक रात के समय ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। शनिवार रात सात बजे प्राप्त जानकारी अनुसार युवक इंदौर-अमृतसर ट्रेन में कैंटरिंग का काम करता है। वह ट्रैन में सवार था, इसी दाैरान ट्रेन से नीचे गिर गया। युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर डायल 100 एफआरबी टीम आरक्षक मिथून फुलेरिया और पायलट पंकज माैके पर पहुंचे।