शाजापुर: पड़वा पर गवली समाज ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गोबर से बने गोवर्धन पर लिटाया, अनूठी परंपरा का निर्वहन किया
शाजापुर शहर में दिपावली के दूसरे दिन पड़वा पर गवली समाज द्वारा अनूठी परंपरा का निर्वहन किया जाता है,यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। गवली समाज द्वारा स्थानीय गवली मोहल्ले में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। आकृति की पूजा अर्चना के बाद यहां छोटे-छोटे बच्चों को लेटाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वे निरोगी रहते हैं।