सादाबाद: अभयपुरा में छोटे भाई ने बड़े भाई और रिटायर्ड फौजी पिता को मारपीट कर गंभीर घायल किया, पीड़ित भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज
अभयपुरा निवासी रनवीर सिंह रिटायर्ड फौजी है उनके साथ उनका बड़ा बेटा पंजाब सिंह गांव में रहता है। वहीं छोटा बेटा गुजरात सिंह फौज में है और मथुरा में रहता है। आरोप है वह अपने दो दोस्तों के साथ आया और पिता पुत्र के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया है।