Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

#दो_बूंद_जिंदगी_का ================= मंडल कारा-चाईबासा का बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की हुई विस्तृत समीक्षा ================= पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंडल कारा, चाईबासा का बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री मौहम्मद शाकिर ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कारा परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रवि चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहामन टूटी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने कारा परिसर में बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों, आवासीय कक्षों, रसोईघर, चिकित्सा इकाई, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पदाधिकारियों ने बंदियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक बिंदुओं पर कारा प्रशासन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के खान-पान की गुणवत्ता, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, आवासीय सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कारा प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों एवं मानवाधिकार संबंधी प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मौहम्मद शाकिर ने कहा कि कारा में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कारा प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कल्याण से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि मंडल कारा में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा संवेदनशील बिंदुओं पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मंडल कारा में संचालित व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना तथा उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। =================

MORE NEWS

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 25, 2026

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 25, 2026

अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया गया।जांच के दौरान बंदगांव थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू लदा एक ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिना वैध चालान के लगभग 100 घनफीट गिट्टी (स्टोन चिप्स) लदा एक अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।
#citilivejharkhand #facebookpost #facebookvideo #JharkhandPolice #tradeengreaals #nonfollowers #foryouシ

अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया गया।जांच के दौरान बंदगांव थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू लदा एक ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिना वैध चालान के लगभग 100 घनफीट गिट्टी (स्टोन चिप्स) लदा एक अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। #citilivejharkhand #facebookpost #facebookvideo #JharkhandPolice #tradeengreaals #nonfollowers #foryouシ

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jun 25, 2026