सदर: सिगरा पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो बाल अपचारियों को पकड़ा
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो बाल अपचारियों (दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष) को बुधवार को लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।