वैर: लगातार चोरियों से नाराज व्यापारियों ने वैर के बाजार किए बंद
Weir, Bharatpur | Aug 14, 2026 कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को विरोध स्वरूप वैर के सभी प्रमुख बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।