लखीमपुर: फूलबेहड़ ब्लॉक के बक्शी पुरवा गांव में बाढ़ के पानी के साथ आया विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
सदर तहसील के फूलबेहड़ ब्लॉक के अंतर्गत बक्शी पुरवा गांव में विशालकाय मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ गांव के बीचों बीच घुस गया है। गांव के घरों के बिलकुल करीब पानी में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ अब तक कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। मगरमच्छ के शिकार का एक और वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।