चरपोखरी: चरपोखरी जनता दरबार में 'ईज ऑफ लिविंग' का असर, 13 मामलों की सुनवाई, 2 का मौके पर निपटारा
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (ईज ऑफ लिविंग) नीति को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।