Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 228/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/125/131 बीएनएस व धारा 27/30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभि0गण को गिरफ्तार किया गया ।#FatehgarhPolice https://t.co/x9oFFxzmxt

1 views | Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बाढ़ राहत कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, DM ने परखी NDRF की तैयारी; पांचाल घाट व अमृतपुर में मॉकड्रिल

जनपद में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित इलाकों में हर जरूरतमंद तक समय से राहत सामग्री पहुँचाने और सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को पूर्व मानसून तैनाती के अंतर्गत गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में NDRF टीम द्वारा आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार (First Aid) पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR), रक्तस्राव नियंत्रण, श्वासनली अवरोध से निपटने और बाढ़ के समय उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी लाइफ जैकेट/उपकरण बनाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
संवेदनशील तटबंधों की होगी निगरानी, अलर्ट पर टीमें
जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और नगर पंचायत सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:
संवेदनशील तटबंधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए।
नावों, मोटरबोट, गोताखोरों और अन्य बचाव उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए।
जिन रास्तों पर आवागमन बाधित है, वहाँ तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करे।
अमृतपुर और पांचाल घाट पर NDRF की मॉकड्रिल
बैठक और प्रशिक्षण के बाद जिलाधिकारी ने गंगा और रामगंगा नदी के किनारे स्थित ग्रामीण क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अमृतपुर तहसील के ग्राम अल्हापुर भटौली, कड़क्का बंदी और पांचाल घाट पहुँचकर NDRF टीम की तैयारियों को परखा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आसपास 8 से 10 NDRF कार्मिकों की विशेष तैनाती रहती है। इस दौरान टीम ने त्वरित रेस्क्यू के लिए मॉकड्रिल का प्रदर्शन भी किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अमृतपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ राहत कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, DM ने परखी NDRF की तैयारी; पांचाल घाट व अमृतपुर में मॉकड्रिल जनपद में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित इलाकों में हर जरूरतमंद तक समय से राहत सामग्री पहुँचाने और सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पूर्व मानसून तैनाती के अंतर्गत गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में NDRF टीम द्वारा आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार (First Aid) पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR), रक्तस्राव नियंत्रण, श्वासनली अवरोध से निपटने और बाढ़ के समय उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी लाइफ जैकेट/उपकरण बनाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। संवेदनशील तटबंधों की होगी निगरानी, अलर्ट पर टीमें जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और नगर पंचायत सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि: संवेदनशील तटबंधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। नावों, मोटरबोट, गोताखोरों और अन्य बचाव उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए। जिन रास्तों पर आवागमन बाधित है, वहाँ तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करे। अमृतपुर और पांचाल घाट पर NDRF की मॉकड्रिल बैठक और प्रशिक्षण के बाद जिलाधिकारी ने गंगा और रामगंगा नदी के किनारे स्थित ग्रामीण क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अमृतपुर तहसील के ग्राम अल्हापुर भटौली, कड़क्का बंदी और पांचाल घाट पहुँचकर NDRF टीम की तैयारियों को परखा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आसपास 8 से 10 NDRF कार्मिकों की विशेष तैनाती रहती है। इस दौरान टीम ने त्वरित रेस्क्यू के लिए मॉकड्रिल का प्रदर्शन भी किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अमृतपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 8, 2026

जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.07.2026 को दो पक्षों के मध्य हुये जमीनी कब्जे व वर्चस्व के विवाद के संबंध में पंजीकृत अभियोग में नामजद व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। #Fatehgarhpolice https://t.co/gGLTTgscJ6

जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.07.2026 को दो पक्षों के मध्य हुये जमीनी कब्जे व वर्चस्व के विवाद के संबंध में पंजीकृत अभियोग में नामजद व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। #Fatehgarhpolice https://t.co/gGLTTgscJ6

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

थाना कमालगंज पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0 200/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के नामजद एवं वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।#Fatehgarhpolice https://t.co/6KySY4blzl

थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 200/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के नामजद एवं वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।#Fatehgarhpolice https://t.co/6KySY4blzl

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026