मिर्ज़ापुर: बघेड़ा खुर्द में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में जिगना पुलिस ने बघेड़ा खुर्द निवासी अभियुक्त रिंकू को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया। जिगना पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक राजेश पांडेय ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।