मिर्ज़ापुर: ईद का त्योहार और नवरात्रि के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस ने लगाई ड्यूटी, धर्म गुरुओं से की वार्ता
ईद का त्योहार और नवरात्रि के मद्देनजर एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर पुलिस ने नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किए गए। इसके बाद पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। एसपी के निर्देश पर धर्म गुरुओं से वार्ता किया गया। जिससे त्योहार और नवरात्र सकुशल संपन्न कराया जा सके।