उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में कहा कि योग स्वस्थ्य रहने की कला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्ष पूर्व देश की प्राचीन विद्या योग को विश्वव्यापी बनाने का संकल्प लिया था, आज भारत के कोने-कोने में ही नहीं चीन, यूरोप और अमेरिका के भी कई देशों में योगाभ्यास हो रहा है। योग दुनिया को शांति और समन्वय का संदेश दे रहा है। तन और मन को स्वस्थ्य रखने का भी सबसे बड़ा साधन योग है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के कोलकाता से उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सांसद श्री जनार्दन मिश्र, राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, सहित प्रशासनिक अधिकारी , खिलाड़ी , विद्यार्थी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla
#YogaForHealthyAgeing #InternationalYogaDay #IDY2026
#JansamparkMP #रीवा #Rewa
108 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026