हंगरंग: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में जीएसटी और आयकर पर विशेष व्याख्यान
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में अर्थशास्त्र विभाग की इकॉनॉमिक सोसायटी ने 11 सितंबर 2026 को जीएसटी और आयकर पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। प्रमुख वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अभय अग्रवाल ने आयकर और जीएसटी की नई व्यवस्था को समझाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा और अन्य शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।