मधुबनी एसपी ने रविवार दिन के 12:30 बजे विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें बताया गया कि,पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशन के आलोक में मधुबनी जिला अंतर्गत मधुबनी पुलिस ने गंभीर शीर्ष के कांडों डकैती,बलात्कार,पुलिस पर हमला इत्यादि कांडों में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने को लेकर विशेष अभियान चलाया।