छतरपुर: बौड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की मौत, परिवार पर टूटा रोजी-रोटी का संकट
ग्राम बौड़ा में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। पीड़ित परिजन ने शनिवार कि सुबह 10:30 बजे बताया कि 60 वर्षीय सुंदर अहिरवार अपनी बकरियां चरा रहे थे। बारिश शुरू होने पर सभी बकरियां पेड़ के नीचे आ गईं, लेकिन इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई