अशोक नगर: गौचर भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा! ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर में गौचर और गौशाला की शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जों का मामला सामने आया है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट में ग्राम साहोदरी निवासी राजू ओझा भगत जी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गौचर भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण, फेंसिंग और खेती कर कब्जा किया गया है।