घाटमपुर: स्कूल चलो अभियान का भव्य आगाज़, संकल्प यात्रा हुई रवाना
बुधवार सुबह 10:00 बजे 'स्कूल चलो अभियान' के भव्य आगाज के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में रौनक लौट आई। बच्चों के शोर और हाथ में थमी तख्तियों ने यह संदेश दिया कि अब कोई भी बच्चा घर की चारदीवारी में कैद नहीं रहेगा।ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह सेंगर, बीडीओ शिवनरेश राजपूत और खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर इस संकल्प यात्रा को रवाना किया।