हसनपुर: हसनपुर अंबेडकर पार्क के पास रखे जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
गुरुवार की दोपहर अंबेडकर पार्क स्थित विद्युत उप खंड अधिकारी के कार्यालय के बाहर रखे ट्रांसफार्मर की लीड में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे जमा कूड़े के ढेर पर गिर गई। जिससे कुछ ही देर में वहां जमा कूड़े के ढेर में आग लगने लगी। इस दौरान विद्युत उप खंड अधिकारी कार्यालय को सप्लाई देने वाला जनरेटर भी उसकी चपेट में आ गया।