इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव कारस में तेज रफ्तार कार चालक ने रोड पर भैंस को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
Iglas, Aligarh | Nov 24, 2026 इगलास। में मंगलवार को दोपहर के समय ग्राम कारस निवासी एक व्यक्ति पशुओं को जंगल में चराकर वापस घर जा रहा था, इस दौरान सड़क पार करते समय भैंसा को टक्कर मारकर कार चालक भाग गया, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इगलास-हाथरस रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर लगभग 40-45 मिनट बाद जाम को खुलवा दिया।