चक्रधरपुर: चक्रधरपुर की बोड़ोडोरो गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
चक्रधरपुर की बोड़ोडोरो गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। साथ ही बीमारियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके डॉ.अर्शी बरिन ने लोगों को बरसात के मौसम में सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही।