आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से हाल ही में घटित घटना के संबंध में आधिकारिक एवं अद्यतन जानकारी साझा की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्पीडी ट्रायल की कार्रवाई कर दोषियों को शीघ्रातिशीघ्र कठोरतम विधिसम्मत दंड दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता की गरिमा, निजता एवं पहचान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा असत्य सूचना, सामग्री या वीडियो को प्रसारित, साझा अथवा पुनः साझा न करें। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री को लाइक, शेयर, फॉरवर्ड अथवा कमेंट कर उसके प्रसार को बढ़ावा देने से पूर्णतः बचें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस का साइबर सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24×7 सक्रिय है और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर निगरानी रख रहा है। भ्रामक, असत्य, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री को निरंतर चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील है कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें, अफवाहों का हिस्सा न बनें और किसी भी सूचना पर विश्वास करने अथवा उसे साझा करने से पहले उसकी सत्यता सुनिश्चित करें। केवल जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक एवं प्रामाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
जिम्मेदार नागरिक बनें— सत्यापित सूचना साझा करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#cmshamrat
#samratchoudhary
#jamuinews
#jamuiPolice
Jamui, Bihar | Sep 24, 2026