गुना: म्याना से 28 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ की यात्रा पर हुआ रवाना, म्याना स्टेशन पर लोगो ने स्वागत कर दी शुभकामनाएं
Guna, Guna | Jun 29, 2026 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना से 29 जून को 28 श्रद्धालुओं का जनता बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा पर रवाना हुआ। 29 जून दोपहर को म्याना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के परिवार जन मित्र गण और ग्रामीणों ने स्वागत कर यात्रा की शुभकामनाएं दी। सभी यात्री और ग्रामीण खुशी से रेलवे स्टेशन पर नाचते नजर आए।