विदिशा: गंजबासौदा: करंट से पैर खराब होने पर दिव्यांग युवक ने नौकरी और मुआवजे के लिए परिवार संग कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
गुरुवार दोपहर 3 बजे गंजबासौदा निवासी लीलाधर राजपूत अपनी मां पत्नी और बच्ची को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।जहा उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 मे निजी तौर पर बिजली सुधारने का काम करते थे बिजलीकंपनी के ठेकेदार के माध्यम से बिजली सुधार का काम कर रहे थे।20 मिनट का परमिट लिया गया था लेकिन उसके पहले ही बिजली चालू कर दी गई, करंट लगने की वजह से उनके दोनों पैर,किडनी खराब हुई।